राजस्थान में भीषण हादसा: सलूंबर में लोहे से भरे ट्रक ने मारी 5 गाड़ियों को टक्कर, 3 की मौत, 10 घायल

सलूंबर
राजस्थान के सलूंबर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहे की सरियों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक 5 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लसाड़िया के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा लसाड़िया थाना क्षेत्र के बांसी मायदा घाट सेक्शन में हुआ, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान लोहे से भरे ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सामने खड़ी कार, ट्रैक्टर, बाइक सहित 5 वाहनों को टक्कर मारते हुए रुक पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रैक्टर पलट गया और उसमें भरे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से लसाड़िया अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले से लगा था जाम, जेसीबी मौके पर थी मौजूद
जानकारी के अनुसार, मायदा घाट सेक्शन की ढलान पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। ट्रॉली को हटाने के लिए जेसीबी मौके पर काम कर रही थी। इस वजह से बांसी से धरियावद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। ट्रक के अनियंत्रित होने के पीछे इसी जाम को कारण माना जा रहा है।

इस ढलान पर बार-बार होते हैं हादसे
ग्रामीणों का कहना है कि मायदा घाट सेक्शन की यह ढलान बेहद खतरनाक है, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। एक दिन पहले भी इसी जगह एक ट्रेलर पलट गया था, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई थी। प्रशासन से कई बार ढलान के सुधार की मांग की गई है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही लसाड़िया के पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा, धरियावद SDM राकेश कुमार न्यौल, DSP नानालाल सालवी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति