अब प्रदेश में पुलिसकर्मी पढ़ेंगे ट्रांसजेंडर, महिला, बाल-अधिकार, दिव्यांगजनों से जुड़े पाठ, जाने प्रशिक्षण में जुड़े विषय

भोपाल
पुलिसकर्मियों को पहली बार ट्रांसजेंडर के बारे में अलग से पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, महिला व बाल अधिकारों को लेकर भी उन्हें बताया जाएगा। यह उनके प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। पुलिस मुख्यालय ने बदलते समय में तकनीक के विकास और अपराध के नए तरीकों को देखते हुए प्रशिक्षण में नई विषय वस्तु जोड़े हैं, जिसमें इन्हें भी सम्मिलित किया गया है।

2011 के बाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में किया बदलाव
साल 2024 में चयनित 4500 आरक्षकों का प्रशिक्षण एक महीने के भीतर प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें कुछ विषय सम्मिलित किए जाएंगे। 2011 के बाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रदेश में होने वाले अपराधों में बाल और महिला अपराध का बड़ा हिस्सा है। पुराने आंकड़ों के आधार पर प्रदेश की इन मामलों में स्थिति, उनके अधिकार, पुलिस की सीमाएं, अपराध के बदलते तरीके जैसे इंटरनेट मीडिया का उपयोग, अपराध रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास, विवेचना के दौरान कोई तथ्य नहीं छूटे इसके लिए ध्यान रखने वाली बातें, सजा की दर बढ़ाने के लिए जरूरी साक्ष्यों का संकलन, जैसे विषयों के बारे में उन्हें विशेष रूप से बताया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण में जुड़े विषय
आरक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण में कुछ विषयों को सम्मिलित किया गया है। ट्रांसजेंडरों से जुड़े अपराधों में पुलिस के सामने कुछ विशेष तरह की चुनौतियां रहती हैं। ऐसे में प्रशिक्षण में पुलिस को ट्रांसजेंडर के अधिकार, पहचान उनके सामने आने वाली चुनौतियों को शामिल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को यह भी बताया जाएगा कि उनके साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करना है। इसी तरह से दिव्यांगों से जुड़े अपराधों के बारे प्रशिक्षित किया जाएगा। एडीजी प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश के सात पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में इन्हें नौ माह का प्रशिक्षण देने के बाद पुलिस इकाइयों में तैनाती की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति