अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में दो दिवसीय योग महोत्सव

रायपुर

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर स्थित भारतीय योग संस्थान में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान संस्थान से जुड़े प्रशिक्षक, कार्यकर्ता और साधक अपने-अपने केंद्रों के अलावा शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, सामाजिक संस्थानों, अस्पतालों, कॉलेजों प्रतिष्ठानों, अन्य संगठनों में योग का प्रचार करेंगे.

प्रथम दिवस 21 जून को समस्त योग प्रशिक्षक, कार्यकर्ता और साधक ने अपने-अपने 65 केंद्रों के विभिन्न स्थानों में जैसे शंकर नगर, अवंती विहार, देवेंद्र नगर, गायत्री नगर, कटोरा तालाब, महावीर नगर, राजेंद्र नगर, बूढ़ा तालाब, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, गुढियारी में नए लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने योग महोत्सव मनाया जाएगा.

इसके अतिरिक्त संस्थान के समस्त साधकों ने योग को घर-घर पहुंचने के अलावा अपने स्तर पर मुख्य रूप से केंद्रीय संचार ब्यूरो, एम्स मेडिकल हॉस्पिटल, पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बिगमिंट फर्म, दुर्गा कॉलेज, आशादीप हॉस्पिटल, राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग, मोतीबाग, 22 यार्ड अकादमिक बिलासपुर, रेयान इंटरनेशनल स्कूल में योग का प्रचार करेंगे.

इन स्थानों में संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक राजेश डागा, राजेश अग्रवाल, मुकेश सोनी, केआर साहू, एएस राव, सुदेशना मेने, पिंकी जैन, वंदना आहूजा, रिया फतनानी, लक्ष्मी जेठानी, प्रभा शर्मा, कंवलजीत, सपना, लता चौधरी, किरण प्रसाद, गीताजंली बाग द्वारा निष्काम सेवाएं दी जाएगी. द्वितीय दिवस 22 जून को देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में संस्थान की पूरी टीम ने योग महोत्सव मनाने की तैयारी कर ली है. आयोजन में योग प्रेमी आमंत्रित है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति