महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम से ठगों ने बनाई फर्जी वेबसाइटों को पुलिस ने बंद करवाया

 उज्जैन
 श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही थी। कई फर्जी वेबसाइट के माध्यम से मंदिर के समीप श्री महाकालेश्वर भक्त निवास में कमरा बुक करने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगे जा रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सात फर्जी वेबसाइट को बंद करवाया है। आगे भी कार्रवाई की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। कई श्रद्धालु उज्जैन आने से पूर्व ठहरने के लिए आनलाइन होटल तलाश करते हैं। मगर साइबर ठगों द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। साइबर ठगों द्वारा श्री महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम से कई फर्जी वेबसाइट बना रखी थी।

इनके माध्यम से ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही थी। महाकाल पुलिस को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। अधिकांश श्रद्धालुओं से एडवांस बुकिंग के नाम पर हजारों रुपये आनलाइन भुगतान करवाया गया था। इसके बाद उन्हें नकली बुकिंग दी जाती थी। श्रद्धालु जब उज्जैन पहुंचते थे तो उन्हें पता चलता कि बुकिंग फर्जी है। बाद में वह परेशान होता था।
ऐसे कर रहे थे धोखाधड़ी

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि श्री महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम पर सात से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बनी हुई है। इसके लेकर पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाकर इन वेबसाइटों की होस्टिंग, डोमेन रजिस्ट्रेशन और ब्राउजर गतिविधियों पर निगरानी रखी थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क कर इन सभी फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया है।

पुलिस टीम ने तकनीकी स्तर पर डिटेल ट्रैकिंग की है। इसके माध्यम से फिर से ऐसी फर्जी वेबसाइटें दोबारा सक्रिय न हो सकें। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आमलोगों को सतर्क व जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी।

उज्जैन पुलिस ने की श्रद्धालुओं से अपील

    श्री महाकालेश्वर मंदिर या भक्त निवास की बुकिंग केवल मंदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट अथवा सरकारी अनुमोदित पोर्टल्स से ही करें।
    किसी अनजान वेबसाइट पर भुगतान करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।
    किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वेबसाइट की जानकारी महाकाल थाना उज्जैन या साइबर सेल को दें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति