11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर हुआ योग कार्यक्रम

जयपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित भव्य योग शिविर में भाग लिया और योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को सम्मानपूर्वक अपना रही है। सिटी पैलेस के प्रांगण में आयोजित इस योग शिविर में भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए।

एसएमएस स्टेडियम में भी हुआ कार्यक्रम
 इधर एसएमएस स्टेडियम, जयपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और ग्रेटर जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित क्षेत्रवासियों ने साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

दिलावर ने फलौदी दुर्ग में मनाया योग दिवस
फलौदी जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फलौदी दुर्ग में जिला प्रशासन और स्कूली बच्चों के साथ योग दिवस मनाया। इस अवसर पर दिलावर ने नशा मुक्ति पोस्टर का विमोचन भी किया।

डोटासरा और जूली ने दिल्ली में किया योग
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कांग्रेस के दोनों नेताओं ने दिल्ली के नेहरू गार्डन में योग किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति