लिवरपूल ने फ्लोरियन विर्ट्ज़ को बायर लेवरकुसेन से किया साइन

लंदन
प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल ने जर्मनी के स्टार फॉरवर्ड फ्लोरियन विर्ट्ज़ को बायर लेवरकुसेन से साइन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 116 मिलियन पाउंड (करीब 156 मिलियन डॉलर) में हुई है, जो ब्रिटिश फुटबॉल इतिहास की सबसे महंगी डील बन गई है। 22 वर्षीय विर्ट्ज़ को यूरोपीय फुटबॉल के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में गिना जाता है। उन्होंने 2023/24 सीज़न में बायर लेवरकुसेन को न केवल क्लब के इतिहास का पहला बुंदेसलीगा खिताब जिताया, बल्कि जर्मन कप भी दिलाया – वो भी पूरे सीजन एक भी मैच हारे बिना।

साइनिंग के बाद विर्ट्ज़ ने कहा, “मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। लंबे समय से इंतजार कर रहा था और अब जब यह पूरा हो गया है, तो यह मेरे लिए बहुत खास है।” उन्होंने आगे कहा,“मेरे लिए यह एक नया रोमांचक अध्याय है। मैं कुछ नया चाहता था – बुंदेसलीगा से बाहर निकलकर प्रीमियर लीग में कदम रखना चाहता था। मैंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों से बात की जो यहां खेल चुके हैं, उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एकदम सही जगह है। हर मैदान पर खेलने में मज़ा आता है और मैं अपने पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

विर्ट्ज़ के पास लेवरकुसेन के साथ अब भी दो साल का कॉन्ट्रैक्ट बाकी था, लेकिन उन्हें बायर्न म्यूनिख और मैनचेस्टर सिटी से भी जोड़कर देखा जा रहा था। खासकर सिटी उन्हें केविन डी ब्रुएना के संभावित विकल्प के तौर पर देख रही थी। फ्लोरियन विर्ट्ज़ लिवरपूल के नए मैनेजर आर्ने स्लॉट की दूसरी बड़ी गर्मियों की साइनिंग हैं। वह लेवरकुसेन के पूर्व साथी जेरेमी फ्रिमपोंग से एक बार फिर जुड़ेंगे, जिन्हें क्लब पहले ही साइन कर चुका है। इस डील से यह साफ हो गया है कि लिवरपूल नए युग की शुरुआत करने जा रहा है – युवा, ऊर्जावान और खिताबों के लिए बेताब।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति