इजरायल ने ईरान के 3 बड़े कमांडर सहित 15 सैनिक मारे, इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर ताबड़तोड़ वार

तेहरान /तेल अवीव

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच इजरायल ने ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तीन वरिष्ठ कमांडरों सहित 15 सैनिक मारे गए। इन हमलों ने ईरान की खुफिया एजेंसियों को निशाना बनाया, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध और भी भयावह रूप ले चुका है। इजरायल की वायुसेना ने इस्फहान और फोर्डो इलाकों में परमाणु ठिकानों पर ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमले किए। जिससे ईरान को भारी नुकसान हुआ है।
 
इस्फहान परमाणु साइट पर हमला
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने जांच कर साफ किया कि इस्फहान में स्थित यूरेनियम संवर्धन सुविधा पर सटीक हमले किए गए। यह सुविधा ईरान के परमाणु कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। सैटेलाइट तस्वीरों में इस्फहान और करमानशाह में मिसाइल ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा दिखाई देता है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा "हमारा लक्ष्य ईरान की परमाणु और सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। हम हर उस ठिकाने को निशाना बनाएंगे जो इस्लामिक शासन की ताकत का प्रतीक है।"

इजरायल ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स की वेपंस ट्रांसफर यूनिट (यूनिट 190) के कमांडर बहनाम शाहरियारी (Behnam Shahriyari) का खात्मा कर दिया है.

आईडीएफ ने बताया कि आईआरजीसी की कुद्स फोर्स वेपंस ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ के हवाई हमले में मार गिराया गया. 

शाहरियारी को इजरायल से लगभग 1000 किलोमीटर दूर उनके वाहन में ही उस समय ढेर किया गया, जब वह पश्चिमी ईरान की ओर जा रहे थे. उन पर मिडिल ईस्ट में अपने प्रॉक्सी सहयोगियों तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी थी. इजरायल को तबाह करने की मंशा के साथ वह वर्षों से आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया करा रहे थे. वह सीधे तौर पर हिज्बुल्लाह, हौती और हमास जैसे संगठनों के साथ काम कर रहे थे. उन्हें मिसाइलें और रॉकेट सहित अत्याधुनिक हथियार मुहैया करा रहे थे. 

वहीं, इजरायली सेना आईडीएफ ने बताया कि इजरायल को तबाह करने की योजना बना रहे ईरान की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर सईद इजादी (Saeed Izadi) को कौम में मार गिराया गया है. इजादी कुद्स फोर्स के कमांडर भी थे, जो ईरान की सराकर और हमास के बीच मुख्य समन्वयक थे. आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर्स और ईरान की सरकार की हमास के आला अधिकारियों के बीच सैन्य समन्वय की कमान उन्हीं के पास थी. इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ईरान जो फंडिंग हमास को करता था, उसमें उनकी बड़ी भूमिका थी. 

इजरायल ने ये भी दावा किया कि उनकी वायुसेना ने आईआरजीसी के सेंकंड यूएवी ब्रिगेड के कमांडर अमीनपुर जौदकी को भी मार गिराया.

बता दें की ईरान में अब तक 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, इजरायल में भी 25 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है.
 
IRGC के सीनियर कमांडर ढेर

इजरायल ने इस हमले में IRGC की कुद्स फोर्स के कमांडर सईद इजादी, बहनाम शाहरियारी और अमीनपुर जौदकी को मार गिराया। सईद इजादी हमास और ईरानी सरकार के बीच सैन्य समन्वयक थे। जबकि शाहरियारी हिजबुल्लाह और अन्य प्रॉक्सी समूहों को हथियार आपूर्ति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। IDF के प्रवक्ता ने दावा किया कि ये हमले ईरान की आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति