फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश

रायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश की गई. शातिर नकाबपोश लुटेरे ने अभिनेत्री के पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश की. यह घटना तब हुई जब वह रीवा से बिलासपुर की यात्रा कर रहीं थी. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर घटना के बारे में बताया. अभिनेत्री ने रेलवे पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

जानकारी के अनुसार ,कटनी जंक्शन के पास आउटर में ट्रेन रुकी थी. इस दौरान शातिर नकाबपोश लुटेरा पर्स और मोबाइल लूटने की कोशिश करने लगा. लेकिन इस दौरान अभिनेत्री ज्योत्सना ने साहस का परिचय दिया. अभिनेत्री ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह मुक्का मारकर मौके से फरार हो गया.

सोशल मीडिया फेसबुक पर अभिनेत्री ज्योत्सना ने वीडियो शेयर कर घटना की जानकारी दी. ट्रेन में रीवा से बिलासपुर के सफर के दौरान उनपर नाकाबपोश लुटेरे ने पर्स और मोबाइल लूटने की कोशिश की. जब अभिनेत्री ज्योत्सना ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया तो उसने मुक्का मारकर फरार हो गया. इस घटना में अभिनेत्री को चोट भी आई है. अभिनेत्री ने बताया कि रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर भी कोई मदद नहीं मिली है. फिलहाल एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत अभी कही नहीं की है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति