इंग्लैंड की हालत हुई खराब तो वापसी कर सकते हैं मार्क वुड, भारत को रफ्तार से करेंगे परेशान

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ 31 जुलाई से ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड के तीन तेज गेंदबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोश टंग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। जिसकी वजह से भारतीय टीम पहले दिन 359 रन बनाने में कामयाब रही। वुड के ना होने से इंग्लैंड की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।
 
मार्क वुड फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को इस वर्ष की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी और मार्च में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। वुड ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘‘रिहैब अच्छा चल रहा है। मैंने अभी हल्की गेंदबाजी शुरू की है, इसलिए मैं अब वापसी की राह पर हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी इस सीरीज में खेलने की उम्मीद है, इसलिए मैं उन खिलाड़ियों पर नजर रख रहा हूं, जिनसे मेरा सामना हो सकता है। मैं अभी अंतिम टेस्ट को लक्ष्य बना रहा हूं। उससे पहले कुछ भी कहना शायद थोड़ा जल्दबाजी होगा। हो सकता है कि मैं अंतिम टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाऊं लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि मैं उस मैच में अपनी भूमिका निभा सकता हूं।’’

इंग्लैंड हाल के दिनों में अपने सबसे कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ पहले मैच में उतरा है, जिसमें जेम्स एंडरसन संन्यास ले चुके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की जोड़ी चोटिल है, जिससे कार्स और क्रिस वोक्स जैसे गेंदबाजों को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

एंडरसन भारत के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। भारत के खिलाफ 39 टेस्ट मैच में एंडरसन ने 25.47 की शानदार औसत से 149 विकेट चटकाए। भारत में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा लेकिन एंडरसन ने अपने कौशल की बदौलत विपरीत परिस्थितियों में 17 टेस्ट मैच में 44 विकेट लिए।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति