दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया पलटवार

कवर्धा

छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए डीएमएफ (DMF) घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस बार मुद्दा बना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने एक अखबार की रिपोर्ट को साझा करते हुए घोटाले पर सवाल खड़े किए हैं.

दिग्विजय सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर छत्तीसगढ़ में हुए कथित डीएमएफ घोटाले को लेकर एक अखबार की हेडलाइन साझा की. इस पोस्ट के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है.

दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “दिग्विजय सिंह जी को ये तक नहीं मालूम कि यह घोटाला भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था. अब वे उसी पार्टी की पूर्व सरकार के कारनामों को उजागर कर रहे हैं. ये अच्छी बात है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद अपने ही शासन की पोल खोल रहे हैं.”

वहीं इस मुद्दे पर एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी दिग्विजय सिंह का पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे हटा भी लिया. इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में कोई घोटाला नहीं होता, जबकि कांग्रेस की सरकार में घोटाले आम बात थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और ईमानदारी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति