उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की समीक्षा की

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा बायपास का निर्माण पूरा होने के बाद फोरलेन की मुख्य सड़क के साथ दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी। इस बायपास से 8 लेन की सड़क से आवागमन होगा। वर्तमान सड़क को चौड़ा करने के लिए तेजी से कार्य पूरा करें। बिजली, पोल तथा पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तत्काल कराएं। माह नवम्बर तक बीहर नदी में ब्रिज और नहर में ब्रिज का कार्य पूरा कराएं। रेलवे ओवर ब्रिज का भी काम तेजी से पूरा कराएं। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें। आयुक्त नगर निगम पेयजल की पाइपलाइन की शिफ्टिंग तथा अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बेला से सिलपरा रिंग रोड बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इसके अधिकांश भाग का कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्यों को माह दिसम्बर तक पूरा कराएं। अधूरे अण्डरपास तथा पुलों का निर्माण तेजी से पूरा करें। रीवा-सीधी हाइवे के शेष भाग को फोरलेन बनाने का कार्य तत्काल शुरू कराएं। बैठक में एनएचआई के प्रतिनिधि ने बताया कि रीवा से मोहनिया टनल तक फोरलेन निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया जारी है। इसी तरह सोन नदी पर मेजर ब्रिज के साथ सर्रा से सीधी तक फोरलेन निर्माण के लिए 430 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति