ग्वालियर पुलिस ने में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, तीन अलग-अलग स्थानों से महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.4 किलो गांजा जब्त

ग्वालियर/गुना
कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात पुराने टोल बिल्डिंग के पास खड़ी कार से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5.100 किग्रा गांजा बरामद हुआ है, जो दौराना से खरीदकर लाए थे और बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार नशा तस्कर ग्वालियर और मुरैना के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की रात कुशमौदा क्षेत्र में पुराने टोल की बिल्डिंग के पास एक कार खड़ी थी, जिसमें तीन व्यक्तियों के नशीला पदार्थ लेकर खड़े होने की सूचना कैंट थाना पुलिस को मिली। इस पर तत्काल एक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा, तो कार खड़ी मिली, जिसमें बैठे तीन लड़कों को लेकर पूछताछ की गई।

इस पर उन्होंने अपने नाम संदीप पुत्र बृजकुमार तोमर उम्र 32 साल निवासी ग्राम रछेड़ थाना महुआ जिला मुरैना, राधेश्याम पुत्र बाबू गुर्जर उम्र 30 साल और नंदकिशोर पुत्र दीलन सिंह धाकड़ उम्र 29 साल निवासी ग्राम दौरार थाना मोहना जिला ग्वालियर बताए।

एक लाख की कीमत का गांजा बरामद

तलाशी लेने पर कार में रखे एक कार्टून में पांच किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के संबंध में पूछताछ में उक्त गांजा भूरा निवासी ग्राम दौराना से खरीदकर बेचने के लिए लेकर जाना बताया।

मोहना थाना पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर

मोहना थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.20 किलो गांजा बरामद हुआ है। वह गांजा की पुड़िया बनाकर इलाके में बेचता है। दरअसल, मोहना थाना प्रभारी रशीद खान और उनकी टीम ने ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर नहर की पुलिया के किनारे से पातीराम पुत्र कामतापुरी गोस्वामी को पकड़ा है। आरोपी श्यामपुरा का रहने वाला है।

तीन अलग-अलग जगहों से हुई कार्रवाई

महाराजपुरा थाना क्षेत्र

शुक्रवार रात 9 बजे के करीब पुलिस ने मऊ पहाड़िया क्रेशर, टीकमगढ़ निवासी विमला अहीरवार को 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला गांजे की खेप शहर में बेचने आई थी।

थाटीपुर थाना क्षेत्र

शुक्रवार दोपहर 3 बजे नदीपार टाल मरघट तिराहा से भीमनगर निवासी रिंकू गौड़ (32) को 431 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 6 हजार रुपए आंकी गई है।

जनकगंज थाना क्षेत्र

शुक्रवार रात 10 बजे गोल पहाड़िया चौराहा, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से तारागंज निवासी अनिल कुशवाह (23) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 177 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है।

नेटवर्क का पता लगाने पूछताछ जारी

सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस अब इन तीनों तस्करों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये खेप कहां से लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर किन लोगों को सप्लाई की जाती थी। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित रैकेट से जुड़ा मामला हो सकता है।

सप्लायरों तक पहुंचने के लिए छानबीन तेज

पुलिस अफसरों के अनुसार, इस कार्रवाई के जरिए गांजा तस्करी के नेटवर्क की कई परतें खुल सकती हैं। पूछताछ में अन्य तस्करों और मुख्य सप्लायरों के नाम सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति की श्रृंखला और इसके खपत की जानकारी जुटाने में लगी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति