भारी बारिश में डूबेंगे ये राज्य ? इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, राजस्थान-MP में अबतक 6 की मौत

नई दिल्ली

सबसे पहले बात करें राजस्थान की तो मानसून की एंट्री के बाद से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। दक्षिणी राजस्थान के जिलों से होते हुए आया मानसून जयपुर होता हुआ आगे की ओर निकल रहा है। सिर्फ तीन दिन में आधे से ज्यादा राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हो गई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है जिनमें अजमेर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर और पाली जिले शामिल हैं। आगामी चार दिन ( Weather Update Today ) तक इसी तरह की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में हर चरण में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग ने आज MP, UP समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार शाम से जोरदार बारिश हो रही है।

ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर 10.36 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए, गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने से श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई है। गुना में फतेहगढ़ की कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, इसमें 3 युवकों की मौत हो गई।

राजस्थान के जोधपुर में बरसात के कारण पुलिया पर पानी के बीच कार निकाल रहे एक शख्स की कार फिसलकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कारोबारी और उनके समधी-समधन की मौत हो गई।

 इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अत्यधिक आवश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से बचें, विशेष रूप से बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। 26 जून तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 24 जून तक तो बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

    23 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं अकेले मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम, बंगाल, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।
    24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति