बिल्डर ने फॉर्म लैंड के नाम पर की 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, 25 लोगों ने की शिकायत, जबलपुर का मामला

जबलपुर
 एमपी के जबलपुर में एक बिल्डर को जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। बिल्डर ने लोगों को फॉर्म लैंड बेचने का झांसा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 25 लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमीन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

बर्गी पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम नीरज ललित प्रताप सिंह है। वह संजीवनी नगर के सतपुड़ा एवेन्यू में रहता है। वह मूल रूप से रीवा जिले का रहने वाला है और बिल्डर का काम करता है। उसने लोगों को जोगिधाना और हर्रई गांवों में फॉर्म लैंड में निवेश करने के लिए कहा था। बिल्डर ने इसके लिए ब्रोशर और पैम्फलेट भी छपवाए थे। उसने ग्राहकों को यह लालच दिया कि उनका निवेश जल्दी ही दोगुना हो जाएगा।
कई नाम आ सकते हैं सामने

25 से ज्यादा लोगों ने 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया। पैसा मिलने के बाद भी बिल्डर ने कई निवेशकों के नाम पर जमीन रजिस्टर नहीं कराई। कुछ मामलों में रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम पर किया गया। इस वजह से खरीदारों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाए। इसके अलावा बिल्डर ने सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण किया और उसका गलत इस्तेमाल किया। निवेशकों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि यह संभावना है कि बिल्डर ने दूसरों को भी धोखा दिया होगा। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति