अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की तारीफ की

 

मुंबई,

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ है। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक खूबसूरत पोस्ट की है। पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की तारीफ की है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन से शुरूआत करते हुए लिखा ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ को अपना समर्थन दिया। इस फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज हुआ था। अमिताभ ने लिखा ‘अभिषेक के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। आपका अलग-अलग तरह की फिल्मों में अलग-अलग तरह का रोल चुनना और कामयाब होना बहुत अच्छा है। आपको प्यार और आशीर्वाद’।

ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालीधर लापता में अभिषेक बच्चन कालीधर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कालीधर लापता में ज़ीशान अय्यूब और दैविक भागेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म चार जुलाई को जी 5 पर प्रीमियर होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति