असली व्यक्तित्व से एकदम अलग है युग सिन्हा का किरदार : शब्बीर आहलूवालिया

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया का कहना है कि सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल ’ में उनका किरदार युग सिन्हा उनके असली व्यक्तित्व से एकदम अलग है।

ऑन-स्क्रीन गंभीर और जटिल युग का किरदार निभाने वाले शब्बीर असल जिंदगी में बेहद गर्मजोश, जमीन से जुड़े और पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनका जीवन प्रेम, हंसी और गहरे व्यक्तिगत रिश्तों से भरा है। वह एक समर्पित पति, स्नेही पिता और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाले इंसान के रूप में जाने जाते हैं। वहीं युग एकदम विपरीत है ।वह भावनात्मक रूप से दूर है, औरतों को दूर रखता है, कठोरता का नकाब पहनता है और प्रेम में विश्वास खो चुका है। शबीर के लिए युग का यह दर्द और भावनात्मक दीवारें निभाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक अनुभव रहा, जिसने उन्हें अभिनय की पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलने पर मजबूर किया।

शब्बीर ने युग जैसे अपने असली व्यक्तित्व से एकदम अलग किरदार निभाने को लेकर अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, असल जिंदगी में मैं हमेशा प्रेम से घिरा रहता हूं। मैं आसानी से हंसता हूँ और अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करता हूँ। लेकिन युग इसके बिलकुल विपरीत है। उसने अपने चारों ओर एक दीवार बना ली है और किसी को भी पास नहीं आने देता। जब मैंने पहली बार सेट पर कदम रखा, तो मुझे अपनी वही गर्मजोशी और खुलापन बंद करना पड़ा, जो मेरी पहचान है, और उस इंसान में बदलना पड़ा जो कोल्ड और संयमित है। शुरू में यह असहज था, ऐसा लग रहा था जैसे मैं अपने स्वभाव के विरुद्ध जा रहा हूं। लेकिन इसी ने इसे रोमांचक बनाया। इस किरदार ने मुझे एक अभिनेता के तौर पर भीतर तक झांकने और खुद को चुनौती देने का मौका दिया। मेरी असलियत प्रेम है; युग की सच्चाई टूटे दिल की। और यही विरोधाभास इस किरदार को निभाना इतना सशक्त बनाता है। ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति