छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभागों के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. अगर आप अगले 3 घंटों में अपना संडे का स्पेशल प्लान बनाकर घूमने निकलने वाले हैं, तो पहले अपने जिले का हाल जान लीजिए….

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद , जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

वहीं प्रदेश में 3 दिन बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. एक द्रोणिका पूर्वोत्तर बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊंचाई पर है. दूसरी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए मेघालय तक फैली है, जिसकी ऊंचाई 0.9 से 1.5 किमी तक है. ये दोनों प्रणालियां प्रदेश में नमी ला रही हैं और बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बना रही हैं.

बीते दिन छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई. सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 37.4 डिग्री माना में, जबकि सबसे कम तापमान 22 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति