लिन लैशराम के साथ विवाह की रस्मों पर रणदीप हुड्डा का चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई 
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में फिल्म 'जाट' में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को खूब इंप्रेस किया. वहीं अब एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में लिन लैशराम के साथ मैतई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. हाल ही में रणदीप ने अपनी शादी के दौरान हुई रस्मों के बारे में बात की जहां उनसे एक कटोरी में पेशाब करने के लिए कहा गया था.

मिड डे को दिए इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा- 'शादी की रस्मों में मेरे साथ एक हेल्पर था, जो ट्यूटर की तरह था. इसलिए जब दूल्हा अपना सामान अपने सिर पर रख लेता है, तो आप अपना सिर नहीं झुका सकते. आप सेरेमनी में जाते हैं और वे आपको एक कटोरा और एक छाता देते हैं. फिर वे आपको एक होल्डिंग एरिया में रखते हैं, जहां हर किसी को आकर आपको देखना होता है और आपको बहुत सम्मानजनक दिखना होता है.'

मंडप में हिलना-डुलना था मना
रणदीप हुड्डा ने आगे बताया- 'एक बार जब आप मंडप में होते हैं, जहां सभी मिदांग प्लेयर्स गर्मी में नमक छिड़कते हैं और सभी पंडित मंत्र पढ़ते हैं, तो आपको हिलना नहीं चाहिए. वो आपके चारों तरफ से एक कंबल में लपेट देते हैं. इसलिए अगर मैं आराम की पोजीशन में बैठता हूं, तो हेल्पर मुझे सही करता है और कहता है कि तुम्हें सबसे अच्छा दिखना है, तुम आज भगवान हो. दो घंटे तक मुझे अपनी पीठ सीधी करके और सिर ऊपर करके बैठना पड़ा.'

पेशाब करने के लिए एक्टर को दी गई थी कटोरी
'जाट' एक्टर ने कहा- 'फिर मैंने पूछा कि कटोरा किस
लिए है तो उसने कहा कि अगर आपको पेशाब करना हो, तो तुम बस छाता खोलो और इसमें पेशाब करो, आप यहां से नहीं हट सकते क्योंकि आप भगवान हो. और जब वह (लिन) आई, तो उसके पास एक ट्यूटर भी था. उसे बहुत डांट पड़ी. वो मुस्कुरा रही थी और आपको मुस्कुराना नहीं चाहिए, इसलिए हेल्पर आकर कहते थे कि मुस्कुराना बंद करें.' 

मणिपुरी संस्कृति को रणदीप ने बताया 'ऑर्गनाइज्ड'
हरियाणवी संस्कृति और मणिपुरी संस्कृति बहुत अलग है, भले ही दोनों ही बेहतरीन मुक्केबाज और खिलाड़ी पैदा करते हैं. हमारी संस्कृति बहुत ही असभ्य और भद्दी है और उनकी संस्कृति बहुत है. उसने बहुत सारा सोना पहना हुआ था और मैं ऐसा था कि चलो एक पिक्चर तो यहीं बन गई. वहां सिविल वॉर चल रही थी और जैसे ही फेरे खत्म हुए, सैकड़ों एके-47 हवा में उड़ने लगीं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति