गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर बंटी भदौरिया को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली

ग्वालियर 

ग्वालियर शहर के बहूचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी भदोरिया के साथ पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में बंटी के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बंटी भदोरिया को गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को अस्पताल लाया गया. फिलहाल एसपी सहित सभी अफसर अस्पताल में मौजूद हैं.
 ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर

भोला सिकरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी भदोरिया को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दबोच लिया है. यह  एनकाउंटर उटीला में पुलिस और बंटी भदौरिया के बीच हुई, जिसमें वो घायल हो गया. वहीं आरोपी बंटी के पैर में गोली लगने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 
बंटी के पैर में लगी लगी

घायल आरोपी को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल एसपी सहित सभी अफसर अस्पताल में मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देखते ही बंटी ने गोली चलाने लगा. इस दौरान बंटी ने पुलिस पर पिस्टल से फायर किया. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बंटी पर फायरिंग की, जिसमें गोली बंटी के पैर में जा लगी. बता दें कि बंटी भदौरिया पर 25 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं.
भोला हत्याकांड केस में फरार था आरोपी बंटी

2 जून की रात करीब 10 बजे गैंगस्टर बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उसके साथियों ने शराब माफिया व हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार पर गोलीबारी कर दी थी. इस वारदात में एक गोली भोला के पेट और प्राइवेट पार्ट के बीच में लगी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इस हत्या के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को नामजद किया था. हालांकि पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति