जोधपुर प्रवास के दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने अधिकारियों से जताई नाराजगी, बोले – निरंकुश हो गए हैं अफसर

जोधपुर

संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शहर में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जोधपुर अधिकारी निरंकुशता की भेंट चढ़ गया है, यहां काम नहीं हो रहे हैं।

मंत्री पटेल ने कहा कि यहां समीक्षा बैठकें तो होती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं दिखता क्योंकि अधिकारी गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं हालात का निरीक्षण किया और मौके पर ही रीको, नगर निगम और जेडीए के अधिकारियों को तलब कर पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिन के भीतर नालों की सफाई पूरी की जाए, ताकि मानसून के दौरान सीवरेज और केमिकल युक्त पानी जोजरी नदी में न जाए। बासनी और बनाड़ रोड पर जलभराव की समस्या पर मंत्री ने कहा कि जब तक नालों का काम पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

डॉ. करोडी मीणा के एक्टिव होने के सवाल पर मंत्री पटेल ने जवाब दिया कि सभी मंत्री अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं, कोई फील्ड में तो कोई कार्यालय में। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को कांग्रेस शासन में फैले भ्रष्टाचार को हटाने में समय लग रहा है लेकिन हमारे मंत्री सक्रियता से काम कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए गए हैं ताकि जनता को राहत मिल सके।

मंत्री ने कहा कि वे पांच दिन बाद स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान ठेकेदार संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वे 15 जुलाई से कार्य बहिष्कार करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति