5 लाख से ज्यादा की नकदी के साथ जुए खेलते पुलिस ने 6 लोगों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बिलासपुर

न्यायधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की टीम ने वहां चल रही जुए की महफिल पर छापा मार दिया। होटल टाइम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में जुए की गुप्त महफिल जमाए बैठे छह रसूखदारों को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस ने मौके से 5,16,000 रुपये नकद और ताश पत्ती बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 जून 2025 को तारबाहर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि होटल टाइम स्क्वेयर के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिसपर उन्होंने तत्काल रेड की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्काल होटल में दबिश दी और मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

सतीश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष – निवासी बंगाली पार्क, सरकंडा

श्रवण श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष – निवासी कमल टॉकीज के पास, गोलबाजार

सुरेश कुमार, उम्र 71 वर्ष – निवासी 27 खोली, सिविल लाइन

नरेश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष – निवासी विनोबा नगर

अमित सिंह, उम्र 45 वर्ष – निवासी बिल्हा

शांतनु खंडेलवाल, उम्र 47 वर्ष – निवासी गोडपारा

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े हैं और शहर में रसूखदार माने जाते हैं।

गौरतलब है कि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति