अल ऐन पर जीत के साथ नॉकआउट में पहुंची मैनचेस्टर सिटी

अटलांटा,

मैनचेस्टर सिटी ने सोमवार को अल ऐन पर 6-0 की शानदार जीत। इसी के साथ उसने फीफा क्लब विश्व कप 2025 के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही जुवेंटस का क्वालीफिकेशन भी तय हो गया है।

इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी की ओर से इल्के गुंडोगन (8′ और 73′) ने 2 गोल दोगे। इनके अलावा क्लाउडियो एचेवेरी (27′), एर्लिंग हैलैंड (45+5′), ऑस्कर बॉब (84′) और रेयान चेर्की (89′) ने टीम ने एक-एक गोल किए।

पेप गार्डियोला की टीम हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं रही, लेकिन जब गुंडोगन ने उन्हें आठवें मिनट में बढ़त दिलाई, उसके बाद से टीम ने लगातार पकड़ बनाए रखी।

19 वर्षीय एचेवरी ने क्लाउडियो एचेवरी इस टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी के बाद फ्री-किक से सीधे गोल करने वाले अर्जेंटीना के दूसरे खिलाड़ी बन गए।

गार्डियोला की टीम ने एकतरफा दूसरे हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा। बर्नार्डो सिल्वा के एक चतुर रिवर्स पास के बाद ऑस्कर बॉब के एक स्मार्ट फिनिश ने उनकी बढ़त को और बढ़ा दिया।

मैच के एक मिनट पहले ही स्कोरलाइन में एक और गोल का इजाफा हो गया। हैलैंड ने चेर्की को पास दिया और उन्होंने टीम के लिए छठा गोल दाग दिया। गार्डियोला की टीम अब जुवेंटस एफसी का सामना करेगी।

स्टैंडिंग को देखें, तो मैनचेस्टर सिटी शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि जुवेंटस दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर मौजूद है।

इस ग्रुप के अन्य मुकाबले में जुवेंटस ने अपने पिछले मैच में वायदाद एसी के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की है।

इस ग्रुप में वायदाद एसी और अल ऐन ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं, लेकिन जीत का खाता नहीं खोल सके। दोनों टीमें फिलहाल तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति