भोपाल में लम्बे समय से एक जगह खड़े कार-ऑटो जब्त: ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए सड़क पर उतरा अमला

भोपाल 

सांसद आलोक शर्मा की शिकायत के बाद जागे नगर निगम ने रविवार को टीटी नगर नगर में कार्रवाई की, नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोड़ने तथा आवागमन में बाधक वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई,कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी शामिल रहा।

सांसद आलोक शर्मा ने की थी शिकायत 

दरअसल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से कुछ दिनों  पहले शिकायत की थी कि शहर के कई हिस्सों में कंडम वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया जाता है यह वाहन सालों इसी तरह सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े किए जाते है और यह रास्ते में अवरोध पैदा करते है। इन वाहनों को न सिर्फ हटाया जाए बल्कि इनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए, जिसके बाद  निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए एम.पी. नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े किए गए कंडम वाहन जप्त करने की कारवाई की साथ ही अवैध रूप से बने शेड, छप्पर आदि भी जे.सी.बी के माध्यम से तोड़ने की कार्रवाई की।

भोपाल नगर निगम की सख्ती जारी, सड़क पर सालों से खड़े कंडम वाहन किए जब्त, अवैध तरीके से खड़ी लग्जरी गाड़ियां क्रेन से खींची

हटाए वाहन 

निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने रविवार को जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए एम.पी. नगर जोन-1 एवं जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े किए गए लगभग 25 वाहनों को जप्त किया। निगम अमले ने क्रेन व डम्पर आदि के माध्यम से उपरोक्त वाहनों को जप्त कर टी.टी. नगर दशहरा मैदान में रखवाया। कार्यवाही के दौरान एस.डी.एम., तहसीलदार व जिला प्रशासन एवं निगम के अधिकारी मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति