सैयारा’ का चौथा रोमांटिक गाना ‘हमसफर’ कल होगा रिलीज

मुंबई,

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) और मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक फिल्म सैयारा का चौथा गाना हमसफर कल रिलीज होगा। फिल्म सैयारा के अब तक रिलीज हुए तीन गाने टाइटल ट्रैक सैयारा,जुबिन नौटियाल का बर्बाद और विशाल मिश्रा का तुम हो तो ,सभी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है और ये गाने हिट हो चुके हैं।अब, इस एल्बम का चौथा गाना हमसफर भी रिलीज के लिए तैयार है,जिसे लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया है। यह गाना एक बार फिर रोमांस की दुनिया में डूबने का मौका देगा, और इसका थीम है: “प्यार सही मायनों में तभी असर करता है जब साथ सही हो।” यह गाना मोहित सूरी और साचेत-परंपरा की पहली साझेदारी है, और इसी कारण इस गाने को लेकर उम्मीदें बहुत ऊंची हैं।

गाने की रिलीज से पहले, वाईआरएफ ने फिल्म के मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक नई तस्वीर साझा की है, जो हमसफ़र गाने से ली गई है। यह तस्वीर फिल्म में उनके रोमांटिक सफ़र की एक झलक देती है, और साथ ही उनके बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री और दिलचस्प प्रेम कहानी को भी उजागर करती है।

फिल्म सैयारा के ज़रिए अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और उनके साथ लीड रोल में हैं अनीत पड्डा, जिन्हें सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में बेहतरीन अभिनय के लिए सराहना मिली थी।सैयारा का निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है । यह फिल्म 18 जुलाई, को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति