कार्लोस अल्कराज ने जिरी लहेच्का को हराकर जीता क्वींस क्लब खिताब

लंदन

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) ने विंबलडन से ठीक पहले अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए क्वींस क्लब चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। लंदन के ग्रास कोर्ट पर खेले गए इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने चेक के जिरी लहेच्का को कड़े संघर्ष में 7-5, 6-7, 6-2 से हराकर दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीता।

लगातार 18वीं जीत के साथ रचा नया कीर्तिमान

इस खिताबी जीत के साथ ही कार्लोस अल्काराज ने अपने करियर की सबसे लंबी विजयी लय बना ली है। अब वे लगातार 18 मैच जीत चुके हैं, जो उनके प्रोफेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। क्वींस क्लब खिताब उनके करियर का चौथा ग्रास कोर्ट टाइटल है। मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में अब केवल सर्बिया के नोवाक जोकोविच ही उनसे आगे हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा आठ ग्रास कोर्ट खिताब जीते हैं।

ग्रास कोर्ट पर स्पेन की नई ताकत बने अल्काराज

कार्लोस अल्काराज चार या उससे ज्यादा ग्रास कोर्ट खिताब जीतने वाले केवल तीसरे स्पेनिश और पांचवें सक्रिय पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले राफेल नडाल और फेलिसियानो लोपेज ने यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि अल्कराज ने महज 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि नडाल को 29 और लोपेज को 37 साल की उम्र में यह सफलता मिली थी।

अब सहज महसूस कर रहा हूं: अल्काराज

क्वींस क्लब में मिली इस जीत के बाद कार्लोस अल्काराज ने स्वीकार किया कि मिट्टी से ग्रास कोर्ट पर आना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा, "मिट्टी से ग्रास पर सिर्फ दो दिन की प्रैक्टिस के बाद यहां आना मुश्किल था। मैं बिना किसी बड़ी उम्मीद के आया था। मेरा लक्ष्य सिर्फ दो-तीन मैच खेलकर खुद को ग्रास कोर्ट के लिए तैयार करना था। जल्द ही मैं इस सतह पर ढल गया और इस पर मुझे गर्व है।”

गौरतलब है कि अल्काराज ने कुछ ही हफ्ते पहले, 8 जून को फ्रेंच ओपन के फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और स्पेनिश खिलाड़ी आमतौर पर क्ले कोर्ट पर ही अभ्यास करते हैं।

विंबलडन में हैट्रिक बनाने की कोशिश करेंगे अल्काराज

क्वींस क्लब चैंपियनशिप की जीत के बाद अब कार्लोस अल्काराज की नज़रे विंबलडन पर टिकी हैं, जहां वे लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेंगे। अगर वे इस बार भी ट्रॉफी जीतते हैं, तो ओपन एरा में लगातार तीन विंबलडन खिताब जीतने वाले महज चौथे पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक यह उपलब्धि केवल ब्योर्न बोर्ग, पीट सैम्प्रास और रोजर फेडरर जैसे दिग्गजों ने ही हासिल की है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति