कैप्टन शुभांशु अब बुधवार के दिन भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, AXIOM-4 मिशन की नई तारीख का हो गया ऐलान

नई दिल्ली
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए जाने वाले एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन को कई बार टाले जाने के बाद अब इसकी नई तारीख आ चुकी है। NASA और स्पेसएक्स के इस एक्सिओम मिशन को अब 25 जून को लॉन्च करने की तैयारी है। यहां भारत और भारतीयों के लिए खास बात यह है कि इस मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। इस मिशन को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

NASA के मुताबिक एक्सिओम मिशन 4 को 25 जून को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:10 बजे लॉन्च किया जा सकता है। यह चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है। इसे कई बार स्थगित हो चुका है। इससे पहले इस मिशन को 29 मई को लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे टाल दिया गया।

अब तक 6 बार टल टुका है मिशन

एक्सिओम-4 मिशन को अब तक 6 बार टाला जा चुका है। पहले यह मिशन 29 मई को शुरू होने वाला था, लेकिन मौसम की वजह से इसे 8 जून तक के लिए टाल दिया गया। बाद में, फाल्कन-9 रॉकेट के बूस्टर में लिक्विड ऑक्सीजन के रिसाव के कारण तारीख 10 जून और फिर 11 जून कर दी गई। इसके बाद, तकनीकी खराबी के कारण इसे 19 जून और फिर 22 जून के लिए स्थगित कर दिया गया।

कल दोपहर में रवाना होगा मिशन

NASA ने अपने बयान में कहा है कि एक्सिओम मिशन को अब 25 जून को सुबह 2:31 बजे EDT (पूर्वी डेलाइट टाइम) पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाएगा। यानी भारत के शुभांशु शुक्ला को ले जाने वाला अंतरिक्ष दल बुधवार की दोपहर 12:10 बजे (भारतीय मानक समय) पर उड़ान भर सकता है।

लॉन्चिंग के अगले दिन करेगा डॉक

यह मिशन NASA के केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च होगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने आगे कहा कि क्रू स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में परिक्रमा प्रयोगशाला तक जाएगा। डॉकिंग का समय 26 जून (गुरुवार) को लगभग 7 बजे निर्धारित किया गया है। NASA जल्द ही अधिक जानकारी शेयर करेगा।
किस देश से किसे किया गया शामिल?

एक्सिओम-4 मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है। इस मिशन में अमेरिका से डॉ. पेगी व्हिटसन मिशन कमांडर हैं। पोलैंड से स्लावोज उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी से टिबोर कापू (दोनों मिशन विशेषज्ञ) शामिल हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को पायलट बनाया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति