टेलएंडर्स को भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में बड़ी आसानी से गंवा देती है, ये टेस्ट टीम के आंकड़े गवाही दे रहे

नई दिल्ली
लीड्स के हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने आखिरी 6 विकेट 24 रन के भीतर खो दिए थे और दूसरी पारी में टीम ने अंतिम 6 विकेट 31 रन में ही खो दिए। ये टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिरी पांच विकेट यानी टेलएंडर्स को भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में बड़ी आसानी से गंवा देती है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि भारत की टेस्ट टीम के आंकड़े गवाही दे रहे हैं।

2024 के बाद के ही आंकड़ों को देखें तो आखिरी पांच विकेट के लिए जो पार्टनरशिप होती है, उसका औसक महज 18.93 का है। भारत सिर्फ अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे से ऊपर है, बाकी अन्य टीमों का औसत आखिरी पांच विकेट के लिए साझेदारी के तौर पर ज्यादा है। यहां तक कि वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी टीमों का औसत भारतीय टीम से बेहतर है।

इसके अलावा अगर 2020 के बाद के आंकड़ों को देखें कि तेज गेंदबाजों ने जिन्होंने 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं और उनका औसत 10 से ज्यादा का है तो उनमें भारत के सिर्फ 2 ही खिलाड़ी हैं, जबकि इंग्लैंड के सात, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के 5-5 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के 4-4 खिलाड़ी 20 से ज्यादा विकेट लेकर 10 से ज्यादा का औसत रखे हुए हैं, लेकिन भारत के सिर्फ 2 गेंदबाज ऐसा कर पाए हैं।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम का स्कोर 447/4 था और 471 रन पर टीम ढेर हो गई। दूसरी पारी में भी ऐसा ही देखने को मिला, जब स्कोर 333/4 था और पूरी टीम बाद में 364 रन ही बना सकी। ये भारी पड़ सकता है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम के आखिरी 6 विकेट ने इसी मैच में 240 रन जोड़े हैं। यही वजह है कि मैच पांचवें दिन पर चला गया है, जहां अब इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने हैं, जिसमें से 21 रन बना लिए हैं।

आपको अगर याद हो तो भारतीय टीम ने शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टेलएंडर्स को लेकर बनाया हुआ है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के आखिरी 6 बल्लेबाज स्कोर में एक रन तक नहीं जोड़ पाए थे। केपटाउन टेस्ट मैच में 153 रन पर पांचवां विकेट गिरा था और आखिरी विकेट भी इसी स्कोर पर गिर गया था। बेंगलुरु टेस्ट मैच में तो सात विकेट 15 रन के भीतर भारत ने खोए थए और दूसरी पारी में 29 रन पर आखिरी पांच विकेट गंवा दिए थे। ये एक चिंता का कारण भारत के लिए है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति