पेड़ का हिस्सा टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरा, बीच सड़क पर झूल रहा था वायर, चपेट में आया परिवार, तीन लोग जिंदा जल गए

बालाघाट
 लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा से नेवरवाही के बीच गुलपुर के जंगल वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह 7 बजे चलती बाइक में विद्युत करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा विद्युत विभाग मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सर्रा निवासी सेवक पिता प्यारेलाल पांचे (उम्र 30 साल) अपनी पत्नी रेणुका पांचे (28 साल) और भतीजा भोजराज पिता यादोराव पांचे (28 साल) तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव से ग्राम देवलगांव मंदिर में पूजन-अर्चन करने जा रहे थे।

तीनों बाइक से नेवरवाही और सर्रा सड़क मार्ग पर जंगल के बीच में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे पेड़ की एक शाखा 11 केवी लाइन के तार में गिरने से झूल रही थी। इस दौरान चलती बाइक से वायर से संपर्क हो गया होगा। तीनों करंट की चपेट में आ गए और बाइक में आग लगने से तीनों मौके पर जिंदा जल गए।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने पर लांजी थाना पुलिस, विद्युत विभाग का अमला के अलावा लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए तीनों शव को लांजी भिजवा दिया गया।

ग्राम सर्रा से नेवरवाही के बीच गुलपुर के जंगल में विद्युत करंट लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तीनों शव बरामद कर लिए है। आगे कार्यवाही जारी है। – प्रभारी वीभेंदु टांडिया, थाना प्रभारी लांजी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति