मोदी से अबरार की मां ने की अपील, अनुरोध है कि किसी तरह इस युद्ध को रोका जाए, ईरान में फंसे अबरार का भारत लौटने से इंकार

भोपाल
इजरायल- ईरान लगातार एक दूसरे के ऊपर आत्मघाती हमले कर रहे हैं। इस बीच वहां फंसे विदेशी स्टूडेंट और कर्मी खासा डरे हुए हैं। भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के जरिए वहां फंसे भारतीयों का रेस्क्यु ऑपरेशन किया। मगर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो छात्र अभी भी वहां रुके हुए हैं। दोनों छात्र इस्लामी धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने गए हैं। इन्होंने भारत वापस आने से इंकार किया है। मगर परिवार के बीच खासा तनाव बना हुआ है। जानिए क्या वजह सामने आई है…

भोपाल के अबरार का भारत लौटने से इंकार
ईरान में फंसे भोपाल के भोपाल के निशातपुरा इलाके के निवासी अबरार अली (30) ने युद्ध के बीच में लौटने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह चार साल से वहां रह रहे हैं और बुरे वक्त में ईरान को छोड़कर नहीं जा सकते। मीडिया से बात करते हुए अबरार की मां शाहनूर बेगम ने कहा कि मेरा बेटा अबरार अली ईरान में फंसा हुआ है। वह चार साल से पढ़ाई के लिए वहां है। जब हमने उसे वापस आने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह अभी वापस नहीं आना चाहता, ऐसे युद्ध के हालात में ईरान की जनता क्या कहेगी।

मैंने यहां का नमक खाया है…
अबरार ने अपनी मां से कहा- मैंने यहां का नमक खाया है, मैं ऐसे नहीं जाऊंगा। वह ईरान के प्रति वफ़ादारी रखता है, फिलहाल वह वापस नहीं आ सकता। मैं उसकी मां हूं, मुझे चिंता है लेकिन उसने कहा कि वह वापस नहीं आएगा, इसलिए मैं उसकी सलामती के लिए दुआ कर रही हूं। वह कहता है कि वह सुरक्षित है और विस्फोट उसके घर से दूर होते हैं।

पीएम मोदी से की ये अपील
अबरार के परिवार के एक सदस्य आबिद अली ने बताया कि अबरार मौलाना मौलवियत से जुड़ा पांच साल का कोर्स करने ईरान गया है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उसे मौलाना की उपाधि मिल जाएगी। चार साल बीत चुके हैं और एक साल बाकी है। अबरार ने पीएम मोदी से अपील भी कर दी। मैं भारत सरकार से अपील करता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया में ख्याति है और अगर वह चाहें तो इस युद्ध को रोका जा सकता है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करता हूँ कि किसी तरह इस युद्ध को रोका जाए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति