पुलिस ने तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया, जांच में पता चला कि हिंदू नाम से फर्जी आईडी बना रखी

उज्जैन
 मध्य प्रदेश में लव जिहाद के एक के बाद एक मामले उजागर हो रहे हैं। उज्जैन में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।  हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवक दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि लड़कों ने हिंदू नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी।

पुलिस के अनुसार चिमनगंज थाने में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का कहना है कि एक लड़का उसका पीछा करता है और उससे छेड़छाड़ करता है। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि युवक ने नाबालिग पर नमाज पढ़ने और शादी करने का दबाव बनाया गया. हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. यह मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले नाबालिग लड़की की मुलाकात सोहेल से हुई थी. लेकिन इस दौरान उसने अपना नाम रोहित बताया. इसके बाद उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भरोसे में लिया और लगातार संपर्क में बना रहा. बीते दिन उसने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया. वह अपनी बहन के साथ ईदगाह के पास सोलहा सागर तालाब इलाके में पहुंची थी.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जहां आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था. बातचीत के दौरान जब सोहेल के दोस्तों ने उसे असली नाम से पुकारा, तो नाबालिग को उसकी सच्चाई का पता चला. जब वह वहां से लौटने लगी, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदनाम करने की धमकी दी. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसने नमाज पढ़ने और शादी करने का दबाव भी बनाया.
बजरंग दल के कार्यकर्ता तीनों युवकों को पकड़ा

घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने यह पूरी हरकत देख ली और बजरंग दल को सूचना दी. बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ा इसके कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. बाद में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
मोबाइल से मिले हिंदू नामों से बनाई गई फर्जी आईडी

इधर, जब पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल चेक किया गया, तो उसमें अलग-अलग हिंदू नामों से बनाई गई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिलीं. उन्हीं के माध्यम से वह युवती और संभवतः अन्य लड़कियों से संपर्क में था. मोबाइल से पीड़िता की चैट और तस्वीरें भी बरामद की गई हैं. वहीं मुख्य आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

फिलहाल, चिमनगंज थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर आरोपियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है.

अश्लील हरकतें करते पकड़ाए

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस घटना की सूचना मिली थी। बजरंग दल के नेताओं को जानकारी लगी कि ईदगाह के पास तीन लड़के दो लड़कियों के साथ बैठे हैं। आरोप है कि लड़के लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कों को पकड़ा। लड़कों ने अपना नाम अंकित, राहुल और राज बताया। लेकिन, जब उनकी आईडी चेक की गई तो पता चला कि वे मुस्लिम हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। बालिग लड़के का नाम सोहेल है। पुलिस ने लड़के और लड़कियों के परिवार वालों को थाने बुलाया।
7-8 हिंदू नामों से इंस्टा आईडी

मामले को लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए लड़कों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि लड़कों के मोबाइल चेक करने पर 7-8 हिंदू नाम से इंस्टाग्राम आईडी मिली हैं। इन आईडी में लड़कों और लड़कियों की फोटो और सोशल मीडिया पर चैट भी मिली है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति