MP में बाढ़ से पहले प्रशासनअलर्ट, CS ने की 18 विभागों की समीक्षा, Bhopal में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू

भोपाल
 मध्य प्रदेश में बाढ़ से पहले 18 विभागों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागों को अहम निर्देश जारी किए गए है। बाढ़ वाले जिलों के साथ साथ तैयारी को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। राजस्व विभाग सहित कई विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है। राहत बचाव कार्य के लिए सेना की भी मदद ली जाएगी।

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मौसम विभाग से समय-समय पर अपडेट लेकर तैयारियां को पूरा करने के लिए आदेश जारी किया हैं। अधिकारी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जलाशय और नदी, नालों की मॉनिटरिंग भी करेंगे।

भोपाल में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू

इधर, भोपाल नगर निगम ने बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू किया है। निगम प्रशासन ने इसके लिए नंबर भी जारी किए है। 0755-2542222, 0755-2540220, 0755-2701401 नंबर पर 24 घंटे सातों दिन मदद मिलेगी। इसकी जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार (22 जून) को मीडिया को जारी संदेश में कहा था कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करा रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है। वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं।

स्कूल-कॉलेज के छात्रों से की थी ये अपील

उन्होंने स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाते समय बेहद सावधानी बरतें। यदि कहीं भी पानी का भराव या पुल-पुलिया के पार पानी आता दिखाई दे तो वहां से आवागमन न करें।

सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार ने बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए हैं, आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसकी आमद खुशी देती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति