उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की और उसके पिता से मारपीट

मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग किशोरी और उसके परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में लड़की के पिता को गंभीर चोटें आईं। सिर में गहरी चोट लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कथित तौर पर मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ कुछ दबंग युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। जब किशोरी के पिता ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने न सिर्फ किशोरी को डराने की कोशिश की, बल्कि उसके पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी। उसके साथ एक लड़का छेड़छाड़ करता था। बेटी ने घर आकर हमें जानकारी दी थी। जब बच्ची की मां ने समझाने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कहा, “मैं काम से लौटकर आया था और खाना खा रहा था। उसी समय घर के बाहर शोर होने लगा। बाहर कई लोग आए हुए थे, जो मुझे उठाकर ले गए और बहुत मारा। लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमारे परिवार से मारपीट की गई।”

इस घटना पर पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया है। एसपी देहात, कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, “पहले दो पक्षों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद था। अभी इसमें एक पक्ष की नाबालिग किशोरी की तरफ से छेड़छाड़ की शिकायत की गई। लड़की ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप लगाए। फिलहाल शिकायत के बाद मामला दर्ज करा लिया गया है।” अधिकारी ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी और सभी के खिलाफ केस हुआ है। इसमें जांच चल रही है। जो भी सामने निकलकर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति