मंत्री सिंह ने कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम

मंत्री सिंह ने मॉडल स्कूल की वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

 मंत्री सिंह ने कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम 

मंत्री सिंह ने मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका "प्रस्तुति" का विमोचन किया

भोपाल 

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका "प्रस्तुति" का विमोचन किया। मंत्री सिंह ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन पर शाला प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि शाला की वार्षिक पत्रिका में बच्चों की वर्षभर की खेल-कूद, सांस्कृतिक और प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका में बच्चों के साइंस इनोवेशन, लेख और साहित्यिक रचनाओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक करीब 2400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव, व्याख्याता श्रीमती आशा वैश एवं व्याख्याता शिशुपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति