ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग- एअर इंडिया के बोइंग विमानों पर लगे रोक, SC पहुंचा मामला

नई दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल कर मांग की गई है कि एअर इंडिया के बोइंग विमानों का संचालन बंद कर दिया जाए। इस याचिका में कहा गया है कि लोगों की सुरक्षा की लिहाज से जब तक सेफ्टी ऑडिट पूरी नहीं हो जाती तब तक बोइंग विमानों का इस्तेमाल ना किया जाए। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 171 विमान हादसे के बाद एक वकील अजय बंसल ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल फाइल की है। इस हादसे में कम से कम 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। डॉक्टरों के हॉस्टल पर विमान गिरने की वजह से 29 अन्य लोगों की भी जान चली गई थी

याचिकाकर्ता ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ एअर इंडिया 127 विमान से दिल्ली से शिकागो जा रहे थे। उन्होंने बिजनस क्लास की सीट बुक की थी। हालांकि सीट ठीक से काम नहीं कर रही थी। फ्लाइट का इंटरटेनमेंट सिस्टम भी खराब था। इसके अलावा काफी समय तक एयर कंडीशन भी नहीं काम कर रहा था।

याचिकाकर्ता ने एअर इंडिया से इसकी शिकायत की। एयरलाइन ने कहा कि विमान की एक ही सीट पर दिक्कत आ रही थी। इसके बाद उन्हें 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। अकसर सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर करते हैं और एअर इंडिया के विमानों की परेशानियां शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि 12 जून के हादसे से विमानों के मेंटिनेंस और जांच को लेकर बड़े सवाल खड़े होते हैं।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि डीजीसीए की उन रिपोर्टों के बारे में भी जानकारी मिलनी चाहिए जिनमें एअर इंडिया ने आंतरिक सुरक्षा की गलत जानकारी दी थी। बड़े एयरपोर्ट्स पर की गई जांच में भी गड़बड़ियां पाई गई थीं। कई मामलों में ऑडिटर एक आम यात्री की तरह सफर करते पाए गए थे। उन्होंने कहा कि 2022 में टाटा ग्रुप को कमान मिलने के बाद भी यात्रियों की सेवा और सुरक्षा को लेकर बड़ी कमियां पाई जा रही हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि अनफिट एयरक्राफ्ट की उड़ान तुरंत बंद कर देनी चाहिे। इसके अलावा केबिन सिस्टम, एयरफ्रेम और इंजन की नियमित जांच को लेकर नए नियम बनाए जाने की जरूरत है। वकील ने कोर्ट से अपील की कि एयरलाइन को सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएं और ऐसा ना करने पर उचित कार्रवाई की जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति