प्रदेश के छात्रों के लिए खुशखबरी, राजधानी भोपाल में खुलेगी प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी

भोपाल
 मध्य प्रदेश में जल्द ही प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी की शुरुआत होगी. इसमें दाखिला लेने और क्लास अटेंड करने के लिए स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी में आने की जरुरत नहीं होगी. बल्कि वो दूर-दराज के क्षेत्रों और देश के किसी भी कोने में बैठकर एडमिशन ले सकेंगे और क्लास भी अटेंड कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों पर तय समय की बाध्यता नहीं होगी. यानि स्टूडेंट स्वतंत्रता के साथ कोर्स को पूरा कर सकेंगे.

युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी यूनिवर्सिटी
डिजिटल यूनिवर्सिटी मौजूदा शैक्षणिक मॉडल यानि ऑनलाइन लर्निंग और ओपन डिस्टेंस लर्निंग का एक अभिनव संयोजन है. यह यूनिवर्सिटी छात्रों को डिजिटल तरीके से शैक्षणिक गतिविधियां सीखने में सक्षम बनाएगी. इसमें फिजिकल क्लास की जगह वर्चुअल या ऑनलाइन क्लासेस लगेंगी.

यह यूनिवर्सिटी हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित होगी. इस यूनिवर्सिटी में रोजगार को देखते हुए पाठयक्रम की शुरुआत की जाएगी. जो भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी.

बीच में पढ़ाई छोड़ने से नहीं बर्बाद होगा साल
डिजिटल यूनिवर्सिटी में छात्रों को अपनी सुविधानुसार कहीं से भी ऑनलाइन कक्षाएं लेने की सुविधा मिलेगी. यहां बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंट का साल भी बर्बाद नहीं होगा, उन्हें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने और क्रेडिट प्राप्त करने की सुविधा होगी.

डिजिटल यूनिवर्सिटी में आसान होगी पढ़ाई
डिजिटल यूनिवर्सिटी के जरिए छात्रों के लिए पढ़ाई करना काफी आसान होगा. उदाहरण के तौर पर यदि कोई सिलेबस 4 साल का है और स्टूडेंट्स उसे कम समय में पूरा करने में सक्षम है, तब उस छात्र को कम अवधि में कोर्स पूरा करने की अनुमति दी जा सकती है. इसी तरह से अगर कोई छात्र 4 साल के पाठ्यक्रम को 5 साल में करना चाहता है, तो वह डिजिटल यूनिवर्सिटी के माध्यम से उस कोर्स को 5 साल में पूरा कर सकेगा. यानि यहां छात्रों को अपनी इच्छा अनुसार कोर्स पूरा करने की स्वतंत्रता होगी.

एडवांस टेक्नालाजी पर आधारित कोर्स कराएगी यूनिवर्सिटी
बता दें कि, इस यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग के साथ इंटरटेन आफ थिंग्स जैसे कुछ कॉन्सेप्ट के साथ एडवांस एजुकेशन सिस्टम को अपनाया जाएगा. यह एडवांस तकनीक के साथ एडवांस कोर्सेज करवाएगी. स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड आइटी, फाइनेंस एण्ड अकाउंटिंग, डाटा एनालिटिक्स और एनालिटिकल मैथेमेटिक्स जैसे केन्द्रों की स्थापना की जाएगी.

इसके तहत निजी क्षेत्रों के सहयोग से विभिन्न अत्याधुनिक तकनीक आधारित कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), ब्लाकचैन, डाटा एनालिटिक्स, रोबोटिक्स, बायो-कम्प्यूटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स एण्ड डिसरप्टिंग कन्वेंशन मॉडल आफ वर्क एंड बिजनेस जैसे एक्सीलेंस केंद्रों की स्थापना भी प्रस्तावित है.

100 करोड़ रुपये आएगी निर्माण की लागत
उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि, ''मध्य प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्टक्चर और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए देश की अन्य केंद्रीय यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी काम करेगी. इस यूनिवर्सिटी का लक्ष्य दुनिया से संबंधित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानविकी में अनसुंधान और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करके प्रदेश में ज्ञान की क्रांति लाना है. इस यूनिवर्सिटी के निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है.''

आरजीपीवी परिसर में खुलेगी पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि, ''डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत जल्द मध्य प्रदेश में होने जा रही है. पहले इसे श्यामला हिल्स में बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इसे आरजीपीवी परिसर (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya) में बनाने की योजना पर काम चल रहा है.''

''इसके लिए आरजीपीवी की तरफ से यूनिवर्सिटी के एक्ट का ड्राफ्ट बनाकर दिया जा चुका है. डिजिटल यूनिवर्सिटी पूरी तरह से स्वतंत्र होगी. खास बात यह है कि इस यूनिवर्सिटी में संचालित कोर्स स्टूडेंट देश के किसी भी कोने में बैठकर ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे.''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति