नीरज चोपड़ा ने बनाया कीर्तिमान … ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में जीता गोल्ड मेडल, इतने मीटर दूरी तक फेंका भाला

ओस्ट्रावा
गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में शामिल हैं। गोल्डन बॉय ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (Ostrava Golden Spike) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो किया, जिसको दूसरा एथलीट पार नहीं कर पाया। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट ने दूसरे राउंड में 84.12 मीटर का भाला फेंका, जो छह राउंड में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने 83.63 मीटर भाला फेंका। वह तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने इससे पहले 2018 में IAAF कॉन्टिनेंटल कप में ओस्ट्रावा में भाग लिया था, जहां उन्होंने 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठा स्थान हासिल किया था। हालांकि, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में, यह उनकी पहली उपस्थिति थी. नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ इवेंट का अंत किया. लेकिन विश्व चैंपियन चोपड़ा अपने प्रदर्शन से खुश होंगे, क्योंकि उन्होंने पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरा इवेंट जीता है. यह इस सत्र की उनकी पांचवीं प्रतियोगिता थी. उन्होंने वर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक इन्विटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की थी.

नीरज चोपड़ा के लिए कमाल रहा है ये साल

नीरज चोपड़ा ने दोहा में अपने डायमंड लीग ओपनर में, उन्होंने 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से बेहतर था- इस मील के पत्थर के बावजूद, नीरज जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 91.06 मीटर की थ्रो फेंकी. दोहा के बाद, नीरज ने पोलैंड के चोरज़ोव में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में भाग लिया, जहां वह (84.14 मीटर) फिर से वेबर (86.12 मीटर) से दूसरे स्थान पर रहे. फिर नीरज ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में वेबर को आखिरकार हरा दिया, जहां भारतीय खिलाड़ी ने 88.16 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति