ब्रॉडकास्टर के प्रोमो के बाद लगने लगीं अटकलें, एशिया कप में नहीं खेलेगा पाक?, टूर्नामेंट होगा भी या नहीं?

नई दिल्ली
एशिया कप को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। टूर्नामेंट होगा भी या नहीं? क्या भारत खेलेगा? क्या पाकिस्तान इसमें हिस्सा लेगा? पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्ते में तनाव बना हुआ है। इस वजह से एशिया कप पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के एक प्रोमो से अटकलें लगने लगी हैं कि एशिया कप में पाकिस्तान शायद नहीं खेलेगा।

एशिया कप 2 साल के अंतराल के बाद सितंबर में होना प्रस्ताव है। 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। इस बीच सोनी स्पोर्ट्स ने एशिया कप का एक प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के टी-20 कप्तानों की तस्वीर तो है लेकिन पाकिस्तान का कोई चेहरा नहीं है।

सोनी स्पोर्ट्स इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है। मंगलवार को लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन सोनी स्पोर्ट्स ने एशिया कप का प्रोमो चलाया। इससे यह इशारा मिल रहा है कि टूर्नामेंट होगा। लेकिन प्रोमो के साथ जो तस्वीरें लगी हैं, उससे ये अटकलें लगने लगी हैं कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी।

प्रोमो में टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो और श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका की तस्वीरें तो हैं लेकिन पाकिस्तान के कप्तान नदारद हैं। एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, यूएई और हांगकांग।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति