इजरायली सैनिकों पर गाजा में बड़ा हमला, बम विस्फोट में उड़े सात जवानों के चीथड़े, हमले की जिम्मेदारी अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने ली

गाजा
दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हमास ने इजरायली सेना पर एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में इजरायली सेना के सात सैनिक मारे गए, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है। सभी मृतक सैनिक 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन के थे। हमले की जिम्मेदारी फिलिस्तीनी संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने ली है।

खुद इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मंगलवार को एक इजरायली बख्तरबंद वाहन के एक विस्फोटक की चपेट में आने से सात सैनिकों की मौत हो गई। सैन्य नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि छह सैनिकों की पहचान जारी कर दी गयी है जबकि एक की पहचान को गोपनीय रखा गया है।

सेना ने बताया कि खान यूनिस इलाके में ही गोलीबारी में मंगलवार को एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक आवासीय इमारत के अंदर छिपे इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। हमास ने बताया कि दक्षिणी खान यूनिस में यासीन 105 मिसाइल और एक अन्य मिसाइल की चपेट में आने से कुछ सैनिकों की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गए। अल-कस्साम के लड़ाकों ने इसके बाद मशीन गन से इमारत को निशाना बनाया।

अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने साधारण हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें इजरायली सैनिकों को भारी नुकसान हुआ। हमास का कहना है कि यह हमला गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाइयों और नागरिकों पर हमलों का जवाब है। अभी यह स्पष्ट नही है कि क्या ये दोनों घटनाएं एक ही हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के 21 महीने से जारी सैन्य अभियान में गाजा में 56,077 लोगों की मौत हो गयी है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति