अचानक आई बाढ़ में तवी नदी बनी जाल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जम्मू
जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण बुधवार सुबह तवी नदी का जल स्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। इस कारण दो अलग-अलग घटनाओं में कुल नौ लोग नदी में फंस गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने करीब एक घंटे तक चले विशेष रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पहली घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब मदन लाल नामक व्यक्ति, जो तालाब खटिका का निवासी है, तवी नदी के मंदिर-मस्जिद प्वाइंट के पास रेत निकालने के लिए अपने घोड़ों को लेकर गया था। जल स्तर अचानक बढ़ने से उसके घोड़े किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, लेकिन मदन लाल बीच नदी में फंस गया।

वह किसी तरह मुख्य पुल के पिलर तक पहुंचा और वहीं शरण ली। राहगीरों ने उसे देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने पहले मदन लाल तक रस्सी पहुंचाई, फिर पुल से सीढ़ी फेंककर उसे ऊपर खींचा गया और सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दूसरी घटना वेयर हाउस क्षेत्र की है, जहां नेपाल के रहने वाले आठ लोग, जो जम्मू में मजदूरी करते हैं, नहाने के लिए तवी नदी में गए थे। जल स्तर अचानक बढ़ने से वे सभी लोग नदी के बीच बने एक ऊंचे टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों की मदद से मानव श्रृंखला बनाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चौकी प्रभारी वेयर हाउस के अनुसार, सभी लोगों की प्राथमिक चिकित्सीय जांच करवाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास न जाने की अपील की है, खासकर बारिश के दौरान।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति