दुल्हन के हाथ में चाकू देख दूल्हे की चीख निकली, सुहागरात बना खौफनाक मंजर

प्रयागराज
सुहागरात को लेकर दूल्हा और दुल्हन तरह-तरह के सपने संजोकर बैठते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये सपने केवल सपने बनकर ही रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रयागराज जिले से सामने आया है। यहां एक युवक शादी करके अपनी दुल्हन को घर ले आया, लेकिन दुल्हन के दिमाग में अलग ही खिचड़ी पक रही थी। बेडरूम में दूल्हे के लिए दूध का गिलास तो पहुंचा चुका था, लेकिन वह केवल धरा रह गया। जैसे ही दूल्हा बेडरूम में घुसा तो बेड पर बैठी दुल्हन ने चेहरा फेर लिया। दूल्हे ने जैसे ही घूंघट उठाया तो दुल्हन ने चाकू निकाल लिया। दुल्हन के हाथ में दूध के गिलास की जगह चाकू देखकर दूल्हा चीख पड़ा।

दुल्हन दूल्हे को धमकाने लगी अगर पास अए तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। मामला लगभग एक महीने पुराना है। अब जब परिवार की ओर से थाने में तहरीर दी गई तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी में दिए गए सामान की वापसी का विवाद चल रहा है। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है।

नैनी क्षेत्र के एक युवक की 29 अप्रैल को करछना क्षेत्र की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के तीन दिन बाद जब दूल्हे ने अपनी पत्नी की करतूत घरवालों को बताई तो उनके होश उड़ गए। उसका आरोप है कि सुहागरात में पत्नी चाकू लेकर बैठी थी। जब वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी चाकू दिखाते हुए छूने पर 35 टुकड़े करने की धमकी दी। उसने एक अन्य युवक से प्रेम संबंध होने और उसी के साथ रहने की बात कही। लोकलाज से वह चुप रहा, लेकिन यह सिलसिला तीन-चार दिन तक चलता रहा। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी तो कन्या पक्ष को बुलाया गया। दोनों परिवार व नाते-रिश्तेदारों ने घंटों चली पंचायत के बाद दुल्हन को समझाया। लेकिन, शादी के एक महीने बाद 30 मई की रात दुल्हन दबे पांव प्रेमी संग फरार हो गई।

यमुनानगर डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया, एक जून को युवक के पिता ने नैनी थाने में लिखित सूचना दी थी। जिसमें दुल्हन के 31 मई को ससुराल से भाग जाने का जिक्र है। युवती ने शादी के बाद ससुराल वालों को दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध होने और उसी के साथ रहने की बात बताई थी। वर्तमान में युवती अपने मायके में है। चाकू लेकर धमकाने का आरोप निराधार है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति