गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब, 3 जिलों में रेड अलर्ट

अहमदाबाद 
गुजरात में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सूरत समेत राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भीषण बारिश की चेतावनी देते हुए सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

सूरत में 36 घंटे में रिकॉर्ड 400 मिमी बारिश
सूरत शहर में हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं। बीते 36 घंटों में लगभग 400 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। नतीजतन, कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, घरों में पानी घुस गया है और सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। सरथाना, गोडादरा, मगोब, कड़ोदरा और कामरेज जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
 
पुलिस थाने तक डूबे, रेस्क्यू टीम ने बोट से पहुंचाई राहत
सूरत के एक पुलिस थाने में करीब 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। राहत कार्य के तहत रेस्क्यू टीमें बोट लेकर थाने पहुंचीं और पुलिस बल को बाहर निकाला। कई रिहायशी सोसाइटियों की निचली मंजिलें जलमग्न हो गई हैं, जहां फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने राहत सामग्री पहुंचाई है।
 
ढह गई इमारत की दीवार, सड़कें गायब
दो दिन पहले भारी बारिश के कारण एक इमारत की दीवार गिरने की घटना ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं, गोडादरा-मगोब को जोड़ने वाली सड़क पानी में डूबकर गायब हो चुकी है। नगरपालिका को राहत के लिए ट्रैक्टर तक उतारना पड़ा।
 
हाईवे और रेलवे अंडरपास भी जलमग्न
कामरेज और कड़ोदरा के आसपास के हाईवे जलभराव की चपेट में हैं, जहां फंसी गाड़ियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। रेलवे अंडरपासों में भी पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूरत समेत दक्षिण गुजरात के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में सुधार की संभावना नहीं है। लगातार बारिश से राहत फिलहाल दूर नजर आ रही है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति