राजा रघुवंशी हत्याकांड :सिलोम ने किया बड़ा खुलासा, नाले में फेंका था लैपटॉप, लोकेंद्र को आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ

इंदौर
 राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स ने फ्लैट से सोनम का लैपटॉप और अन्य सामान निकालकर नाले में फेंक दिया था। लैपटॉप और सामन की तलाश में शिलांग पुलिस सिलोम को लेकर वहां पहुंची। इसके बाद पुलिस जवान उसे लेकर नाले में उतरे और तलाशी ली। इस दौरान नाले में सफेद रंग की एक थैली मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इसके बाद पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर को उसके घर लेकर पहुंची, जहां पर उसकी कार से 50 हजार रुपये कैश जब्त होने की खबर है। इस दौरान सिलोम जेम्स की पत्नी से भी पूछताछ की गई है। उधर पुलिस लोकेंद्र को लेकर भी कुछ इलाकों में सर्च करने पहुंची है।

ओल्ड पलासिया के पास स्थित इस नाले में खोजबीन करने पर पुलिस को एक पिस्टल मिली है। इसके अलावा और भी कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। अभी तलाश जारी है। शिलॉन्ग पुलिस को जांच में शिलोम जेम्स के पास रखे 1 लाख रुपये भी मिले हैं। ये वही रकम है जो शिलोम को सोनम के बैग से मिले थे। शिलोम ने ये पैसे अपनी गाड़ी में छिपा रखे थे।

इससे पहले मेघालय में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद वहां से भागकर इंदौर में सोनम रघुवंशी जिस फ्लैट में रुकी थी,उसके मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर को मंगलवार को मेघालय पुलिस की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है,एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तोमर को सोमवार को ग्वालियर के गांधी नगर इलाके में एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई इंदौर के डीसीपी (क्राइम) द्वारा ग्वालियर के एसपी से अनुरोध के बाद की गई। उसे रात भर मोहना पुलिस स्टेशन में रखा गया।

पुलिस स्टेशन प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे मेघालय पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे मेघालय पुलिस की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

सोनम रघुवंशी के लैपटॉप में कई राज छिपे होने की आशंका है। इससे सोनम के हवाला कनेक्शन की जानकारी भी मिल सकती है। जांच के दौरान जब पुलिस पहुंची तो नाले के ऊपर से गुजरने वाले पुल के ऊपर लोगों की भीड़ लग गई थी।
लोकेंद्र और सिलोम को आमने-सामने बैठकार हुई पूछताछ

बिल्डर लोकेंद्र तोमर और सिलोम जेम्स को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान सिलोम जेम्स ने ही इस बात का खुलासा किया उसे पता है कि सोनम का सामान कहा है। इसके बाद उसने इंडस्ट्री हाउस के पीछे नाले में सामान फेंकने की जानकारी दी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति