गरियाबंद में दो लिपिक सस्पेंड, विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली

गरियाबंद

विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो लिपिकों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की गई है. लिपिक मजहर खान और खोरबहारा ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है. मामले में दोनों आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि मामला फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर से जुड़ा था. जहां ब्लॉक में बतौर शिक्षक सेवा दे रहे गेसराम दीवान और चेनसिंह दीवान की मृत्यु के बाद उपादान की राशी देने और पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर पेंशन शाखा संभाल रहे लिपिक मजहर खान और बोरिद हाईस्कूल के लिपिक ख़ोरबहारा ध्रुव ने दोनों के बेवा से लाख कुल 4.80 लाख रुपये की रिश्वत ले लिया.  रिश्वत दिसंबर 2024 में लिए गए लेकिन आज पर्यंत शिक्षकों के बेवाओ को योजना का लाभ नहीं मिला था.पीड़ित विशाखा बाई और देशों बाई ने पहले जब मामले की शिकायत की थी तब अनदेखा कर दिया गया था. भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा ने मामले की शिकायत एसपी से की तब जाकर कार्रवाई हुई.

एसपी निखिल राखेचा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. फिंगेश्वर और छुरा पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र में आने वाले पीड़िताओं के शिकायत के आधार पर दोनों थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इलाज के अभाव में हुई थी बेटे की मौत
पतोरा की रहने वाली गेस नारायण की बेवा विशाखा ने बताया कि लिपिक खोलबहरा के मांग पर एनपीए खाते से राशि आहरण कराया गया. इस राशि के आहरण के लिए 2 लाख का चेक दिया, जिसमें अक्षर में नहीं लिखे होने का फायदा उठाकर लालची लिपिक खोरबहारा ने 2 लाख के बजाए 2.80 लाख चेक से निकाल लिए. एनपीए की राशि में आहरण को लिमिट खत्म हो गई. इसी बीच पीड़िता के बेटा बीमार हुआ तो इलाज के लिए उसे रकम की जरूरत थी. समय पर पैसे नहीं मिले जिसके कारण बेवा विशाखा का बेटा भी उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया. न तो पति और बेटे रहे, पैसे भी खत्म हो गए इसके बावजूद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मौन बैठे रहे. हालांकि, अब पीड़िता को न्याय की उम्मीद जग गई है.

अकलवारा प्रधान पाठक चेन सिंह की बेवा देशों बाई नेबोरिद स्कूल चपरासी खोरबहारा ध्रुव के जरिए फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर का लिपिक मजहर खान ने उपादान की राशि दिलाने और पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर 2, लाख रिश्वत देने की बात पुलिस को बताई.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति