पंचायत 4 में विधायक जी का डांस, लोग बोले- भौकाल मचा दिए आप तो

मुंबई

गांव के माहौल पर सेट वेब सीरीज 'पंचायत' ने भारतीय दर्शकों का अब तक खूब दिल जीता है। गांव के भोले-भाले लोग और उनकी छोटी-छोटी लड़ाइयों के बीच प्यार…इस कहानी ने सबको हंसाया और गुदगुदाया खूब है। फाइनली 'पंचायत 4' भी आ गई, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज को लेकर लंबे समय से भूखे लोगों ने तो बिना रुके पूरी सीरीज निपटा डाली। कइयों ने इसकी तारीफ की है तो बहुत लोगों को इस बार की कहानी गले में अटक गई है। हम यहां जिनकी चर्चा कर रहे हैं वो हैं इस सीरीज के विधायक जी।

विधायक जी यानी चंद्र किशोर सिंह (असली नाम- पंकज झा) सीरीज के रिलीज के बाद से ही हर किसी की चर्चा में शामिल हैं। वही विधायक जी, पिछले बार जिनके दरवाजे पर सजी महफिल से 'ऐ राजा जी, हिन्द के सितारा' गाने ने धूम मचा दी थी। इस बार विधायक जी ने कुछ अलग किया है और कुछ ऐसा कि तहलका मचा दिया। जी हां, इस बार विधायक जी ने जबरदस्त डांस किया और उनके मूव्स देख लोग हैरान हैं और सीजन के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं।

पंकज झा ने 'पंचायत 4' से अपने इस डांस की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी दिखाई हैं। जिसके साथ अलग-अलग पंचलाइन लिखे गए हैं। लिखा गया है, हार-जीत एक तरफ और विधायक जी का डांस एक तरफ।' एक ने कहा- पूरे सीजन में बस विधायक जी का डांस ही अच्छा लगा। एक और ने कहा- गजब का डांस किए विधायक जी, एकदम गर्दा उड़ा दिए। एक और ने कहा- वाह, क्या जलवा है, सलमान खान को टक्कर दे रहे हैं आप तो। वही कुछ ने कहा है- भैया, आप विधायक नहीं, हीरो लग रहे हैं।

लोग बोले- डांस देखकर मजा आ गया विधायक जी
कुछ ने लिखा- रंगबाज विधायक जी। एक फैन ने पिछले सीजन को याद दिलाते हुए लिखा- विधायक जी लग रहा है सितारा को लेके मानेंगे। एक यूजर ने कहा- कुछ भी कहो, पंचायत 4 में आपका डांस देखकर मजा आ गया।

सचिव जी भूषन के पास माफ़ी मांगने जाते हैं
'पंचायत 4' की कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत वहीं से होती है जहां सीजन 3 खत्म हुआ थी। इस बार माहौल चुनावी है, जहां फुलेरा की दो धांसू महिलाएं मंजू देवी (नीना गुप्ता) और क्रांति देवी (सुनीता राजवार) एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी हैं। इस बार सचिव जी पर थप्पड़ मारने की वजह से बनराकस यानी भूषण (दुर्गेश) एफआईआर करा देता है। इसका असर सीधे सचिव जी के CAT के रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है और भविष्य भी दांव पर लग सकता है। जब सचिव भूषन के पास माफ़ी मांगने जाता है तो उसकी मांगे उसे और उलझा देती है।

मुफ्त में लौकी और आलू बांटने जैसे दांव भी
यहां मंजू देवी और क्रांति देवी चुनाव में जीतने के लिए गांव की साफ -सफाई से लेकर मुफ्त में लौकी और आलू बांटने जैसे दांव भी खेलती हैं। जहां काफी लोगों को ये सीजन पसंद आया है वहीं कई लोग मायूस हैं और उनकी उम्मीद से ये कमतर साबित हुई है। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय की इस सीरीज में जितेंद्र कुमार,नीना गुप्ता,रघुबीर यादव,मलिक,चंदन रॉय,सान्विका,दुर्गेश कुमार,सुनीता राजवार,पंकज झा जैसे शानदार कलाकार हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति