हैकर्स के निशाने पर आईं श्रुति हासन, हैक हुआ एक्स अकाउंट

मुंबई,

लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनका एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट, जिसे हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद श्रुति ने अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, मैं आप सभी को यह सूचित करना चाहती हूं कि मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। फिलहाल मैं उस अकाउंट से कुछ भी पोस्ट नहीं कर पा रही हूं। जब तक मैं वापस कंट्रोल नहीं ले लेती, कृपया उस अकाउंट से आई किसी भी पोस्ट या मैसेज पर भरोसा न करें। फैंस अब उनकी साइबर सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं और जल्द ही उनके अकाउंट के रिकवर होने की उम्मीद जता रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन पिछली बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार: भाग 1' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। श्रुति जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'कुली' में नजर आएंगी, जो 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा उनके पास 'ट्रेन' और 'जना नायगन' जैसी दिलचस्प फिल्में भी लाइनअप में हैं। साथ ही, वह 'सालार: भाग 2' में भी अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति