पड़ोसी पाकिस्तान की खुफिया तैयारी, बना रहा लॉन्ग-रेंज परमाणु मिसाइल

इस्लामाबाद 
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना गुपचुप तरीके से एक ऐसी परमाणु मिसाइल बना रही है, जो अमेरिका तक मार कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की ये मिसाइल परमाणु-युक्त अंतरमहादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। अमेरिकी एजेंसियों की यह रिपोर्ट उन खबरों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान चीन की मदद से अपने परमाणु शस्त्रागार को और अधिक उन्नत करने की कोशिशों में जुट गया है। ये रिपोर्ट मशहूर अमेरिकी मैग्जीन 'फॉरेन अफेयर्स' में छपी है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ऐसी मिसाइल विकसित करता है, तो वॉशिंगटन उस देश को परमाणु दुश्मन देश घोषित कर देगा। बता दें कि परमाणु हथियार रखने वाला कोई भी देश जिसे अमेरिका के लिए खतरा समझा जाता है, उसे परमाणु विरोधी या दुश्मन घोषित कर दिया जाता है। फिलहाल रूस, चीन और उत्तर कोरिया अमेरिका का विरोधी देश समझा जाता है।

…तो वॉशिंगटन मानने लगेगा परमाणु विरोधी देश
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "अगर पाकिस्तान को ICBM मिल जाता है, तो वॉशिंगटन के पास उसे परमाणु विरोधी मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। अमेरिका को निशाना बनाने वाले आईसीबीएम वाले किसी भी अन्य देश को मित्र नहीं माना जा सकता है।"

पाकिस्तान की क्या चाल?
इधर, पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से भारत को रोकने के लिए है और इसी वजह से पाकिस्तान अब तक छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा है लेकिन गुपचुप तरीके से परमाणु युक्त अंतरमहादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की पाकिस्तान की कोशिशों से अमेरिका सकते में है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की ये कोशिश अमेरिका पर दबान बनाने या उसे संदेश देने का हो सकता है कि वह भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत का पक्ष ना ले और दूसरा कि अमेरिका पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की कोशिश न करे। फिलहाव पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वारहेड हैं।

ICBM का टारगेट कहां तक?
बता दें कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) परमाणु संपन्न और पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों से लैस हो सकती हैं। ये मिसाइलें 5,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के टारगेट को भेदने में सक्षम होती हैं। मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास कोई ICBM नहीं है। 2022 में, पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-III का परीक्षण किया था, जो 2,700 किलोमीटर से अधिक दूरी तक टारगेट को निशाना बना सकती है। माना जाता है कि शाहीन-III की पहुंच कई भारतीय शहरों तक हो सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति