मध्य प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, बीएड में 58 हजार सीटों पर 74 हजार रजिस्ट्रेशन हुए

भोपाल

 मध्य प्रदेश के 600 से अधिक बीएड कॉलेजों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के पाठ्यक्रमों में करीब 70 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनसीटीई के नौ पाठ्यक्रमों में अब तक सबसे ज्यादा पंजीयन व प्रवेश बीएड में हुए हैं।

बीएड में करीब 58 हजार सीटों पर प्रथम चरण में 74 हजार पंजीयन व करीब 15 हजार सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश कम हुए हैं। वर्तमान में तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण के लिए पंजीयन बुधवार तक होंगे, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 26 जून तक होगा।

मेरिट सूची का प्रकाशन 27 जून तक होगा। इसके बाद 30 जून को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। विद्यार्थी चार जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। फीस जमा होने के बाद ही प्रवेश मान्य होगा। वहीं, दूसरी ओर कालेजों में काउंसलिंग और प्रवेश के लिए दिनभर विद्यार्थियों की भीड़ रही।

अब तक इन पाठ्यक्रमों में हुए सबसे कम प्रवेश

एनसीटीई के तीन पाठ्यक्रम में 50 से कम प्रवेश हुए हैं। इनमें बीएड-एमएड में 30, पीबीएड में 40 और बीएलएड में 17 प्रवेश हुए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में बीएड की 90 प्रतिशत सीटें फुल हो जाती हैं।
बीएड के बाद सबसे ज्यादा प्रवेश बीएबीएड में

इस बार भी पंजीयन को देखते हुए बीएड पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की पहली पसंद है। वहीं अन्य पाठ्यक्रम जैसे बीएबीएड, बीएससी बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएड-एमएड पीबीएड, और बीएलएड में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम है। बीएड के बाद सबसे ज्यादा प्रवेश बीएबीएड में 653 सीटों पर प्रवेश हुए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति