एक वर्ष में मालवा-निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं को 9161 करोड़ की सब्सिडी

एक वर्ष में मालवा-निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं को 9161 करोड़ की सब्सिडी

औसतन प्रतिमाह 46.72 लाख उपभोक्ताओं को मिला वित्तीय सहायता का लाभ

भोपाल 

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की जनहितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर औसत 46.72 लाख उपभोक्ताओं को प्रतिमाह लाभान्वित कर रही है। इसी बारह माह के दौरान कुल 9161 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासन का उद्देश्य बिलों में राहत प्रदान करना और प्रदेश के विकास में निर्बाध बिजली के माध्यम से भूमिका निभाना है। विद्युत वितरण कंपनी इसी दिशा में कार्य कर राहत पहुंचा रही हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि औसतन प्रतिमाह अटल गृह ज्योति योजना में 31.82 लाख उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर वर्ष में 1748.73 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। इसी तरह अजा और अजजा के पात्र 4.80 लाख किसानों को मुफ्त बिजली दी गई , इसके लिए 2493.66 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। अटल कृषि ज्योति योजना में 9.94 लाख किसानों को 4607.55 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया कि कृषि में 10 एचपी से ज्यादा शक्ति के पंप वाले करीब दस हजार किसानों को 141.39 करोड़ की और उच्चदाब कनेक्शन से संबंधित किसानों को 143.90 करोड़ की सब्सिडी दी गई हैं। पावर लूम से संबंधित 4840 उपभोक्ताओं को 23.28 करोड़ की, स्ट्रीट लाइट संबंधित 1435 उपभोक्ताओं यानि कनेक्शनधारियों को 2.49 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। इस तरह कुल 46.72 लाख उपभोक्ताओं को पिछले एक वर्ष के दौरान 9161 करोड़ की सब्सिडी राज्य शासन की ओर से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपलब्ध कराई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति