वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बरबाडोस में खेला जा रहा है

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बरबाडोस में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन तेज गेंदबाजों का कहर रहा। पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां जेडन सील्स ने उड़ाई, जिन्होंने 5 विकेट हॉल लेकर मेहमानों को 180 रनों पर समेटने में मदद की। इस दौरान जेडन सील्स ने वेस्टइंडीज के लिए इतिहास भी रचा। वह अब वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मैल्कम मार्शल जैसे दिग्गजों को भी पछड़ दिया है।
 
जेडन सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 15.5 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 60 रन देकर उन्होंने यह 5 विकेट लिए। सील्स ने अभी तक 19 ही टेस्ट मैच खेले हैं, मगर वह अभी तक 80 विकेट चटका चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 37.9 का है जो वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में 50 विकेट लेने वाले सभी गेंदबाजों में सबसे बेस्ट है।
वेस्टइंडीज गेंदबाजों का बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट (कम से कम 50 विकेट)

जेडन सील्स- 37.9
जर्मेन लॉसन- 46.3
मैल्कम मार्शल- 46.7
कोलिन क्रॉफ्ट- 49.3
जोएल गार्नर- 50.8

बात मैच की करें तो, वेस्टइंडीज ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट करने के बाद चार विकेट जल्दी गंवा दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे। ब्रेंडन किंग डेब्यू करते हुए 23 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई जो वेस्टइंडीज में उसका लोएस्ट स्कोर है। वेस्टइंडीज के लिये जेडेन सील्स के अलावा शामार जोसेफ ने 46 रन देकर चार विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ उस्मान ख्वाजा (47), ट्रेविस हेड (59) और कप्तान पैट कमिंस (28) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति