15 दिन पूर्व तक 10 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपए किलो हुआ पार

ग्वालियर

शहर में हुई लगातार बारिश का असर अब सब्जियों के दामों पर भी दिखाई देने लगा है। सब्जियों की आवक कम होने के साथ ही उनके दामों में भी उछाल आने लगा है। आलम यह है कि 15 दिन पूर्व तक 10 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपए किलो के पार जा चुका है। दूसरी सब्जियों के दाम भी तेज होने लगे हैं। वहीं दो महीने से गर्मी के पूरे सीजन में इस बार सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए थे। थोक सब्जी कारोबारियों का कहना है कि बारिश के बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में सब्जियों की आवक और कम हो जाएगी।

800 रुपए कैरेट बिकने लगा टमाटर, 200 रुपए प्रति कैरेट दे रहे भाड़ा
लक्ष्मीगंज थोक मंडी के सब्जी कारोबारी गोपाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि कुछ समय पूर्व तक टमाटर की एक कैरेट (20 किलो) 350 रुपए की बिक रही थी, जो अब बढकऱ 800 रुपए प्रति कैरेट हो गई है। इन दिनों बेंगलुरु से टमाटर की आवक हो रही है। पहलेे लोकल की आवक भरपूर हो रही थी। बेंगलुरु से टमाटर मंगाने के लिए 200 रुपए प्रति कैरेट भाड़ा देना पड़ रहा है। इसी तरह से हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। थोक में हरा धनिया 80 रुपए किलो, लौकी-कद्दू, बैंगन 10 रुपए, अदरक 50 रुपए, फूलगोभी 30 रुपए किलो के भाव से बिक रहा।

सब्जी – दाम
टमाटर – 40 रुपए

खीरा – 60 रुपए

तोरई – 50 रुपए

फूलगोभी – 40 रुपए

पत्तागोभी – 25 रुपए

शिमला मिर्च 80 रुपए

कैरी – 50 रुपए
टिंडा – 60 रुपए

भिंडी – 40 रुपए

लौकी – 30 रुपए

कद्दू – 30 रुपए

बैंगन – 30 रुपए

प्याज – 25 रुपए

आलू – 20 रुपए
हरा धनिया – 120 रुपए

हरी मिर्च – 40 रुपए

अदरक – 80 रुपए

नीबू – 80 रुपए

(नोट : सभी दाम प्रति किलो में छत्री मंडी से)

किचन पर सीधा असर
बढ़ती महंगाई के कारण वैसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सब्जी भी महंगी हो जाए तो अतिरिक्त भार बढ़ जाता है। सब्जियों का सीधा असर गृहणियों के किचन पर पड़ता है।
मोनिका जैन, लोहामंडी

बजट गड़बड़ा जाता है
सब्जियों के दाम महंगे होने से मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत दिक्कत आती है क्योंकि वह एक बजट बनाकर चलते हैं, जब बजट गड़बड़ा जाता है तो इसका सीधा असर गृहस्थी पर पड़ता है। दाम कम ही रहना चाहिए।
सरोज अग्रवाल, दाल बाजार

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति